रामगढ़ में कोरोना के 30 नए मरीज मिले, संख्या हुई 894
रामगढ़ । जिले में कोरोना के 30 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना मरीजों के कुल संख्या 894 हो गई है। जिले में 372 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं। जबकि 514 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। शुक्रवार को सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने बताया कि 30 नए मरीजों में 16 माण्डू, 1 चितरपुर, 4 पतरातू, 3 गोला एवं 6 रामगढ़ प्रखंड के है। संक्रमित व्यक्तियों में 22 पुरुष एवं 8 महिलाएं शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनके इलाज की कार्रवाई की जा रही है।





