मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

सड़क हादसे में गोरखपुर के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सड़क हादसे में गोरखपुर के तीन लोगों की मौत, तीन घायल

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह भीषण सड़क हादसे में तीन लोगो की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां से उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच कर रही है प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब छह बजे थाना रोजा क्षेत्र में लखनऊ-सीतापुर हाइवे पर जमूका गांव के पास नैनीताल जा रहे पर्यटकों की कार हाइवे पर खडे ट्रक में पीछे से टकरा गई।हादसे में गोरखपुर निवासी शिवम पाण्डेय (37) उनकी पत्नी शालनी पांडेय (27) पुत्र माधवन पांडेय (02), श्वेता द्विवेदी(42) श्वेता का पुत्र शिवांश (05) तथा चालक अंगद (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलो को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां शिवम, माधवन तथा श्वेता की मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे और घायलो का हाल जाना।क्षेत्राधिकारी सदर प्रयांक जैन ने बताया कि घायलो के बेहतर इलाज के निर्देश चिकित्सको को दिए गए। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें