मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : उप्र की 13 सीटों पर 11 बजे तक 27.12 फीसदी मतदान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ, । लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण में आज उप्र की 13 सीटों पर

सुबह सात बजे से मतदान जारी है। इन सीटों पर 11 बजे तक कुल 27.12 फीसदी

मतदान है। सबसे अधिक मतदान देश और दुनिया को अपनी खुशबू से महका देने वाली

कन्नौज लोकसभा सीट पर 29.90 प्रतिशत हुआ है, जबकि सबसे कम औद्योगिक नगरी के

रूप में देश में विख्यात कानपुर नगर सीट पर 21.36 प्रतिशत मत पड़े हैं।

पहले दो घटें के मतदान में इत्र नगरी कन्नौज की हॉट सीट मतदान के मामले में

दूसरे स्थान पर था। इस सीट पर भाजपा और सपा के बीच चुनावी घमासान जारी है।

फिलहाल मतदेय स्थालों पर मतदाताओं की लाइनें लगी हुई हैं और कड़ी सुरक्षा

में शाम छह बजे तक मतदान जारी रहेगा।

चुनाव आयोग

द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक सात बजे से 11 बजे तक चार घंटों में उप्र

की जिन 13 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ है उनमें शाहजहांपुर

(सुरक्षित) 25.05 प्रतिशत, खीरी 29.20 प्रतिशत, धौरहरा 29.79 प्रतिशत,

सीतापुर 29.29 प्रतिशत, हरदोई (सुरक्षित) 27.12 प्रतिशत, मिश्रिख

(सुरक्षित) 26.03 प्रतिशत, उन्नाव 27.09 प्रतिशत, फर्रूखाबाद 27.88

प्रतिशत, इटावा (सुरक्षित) 24.68 प्रतिशत, कन्नौज 29.90 प्रतिशत, कानपुर

21.36 प्रतिशत,अकबरपुर 25.60 प्रतिशत और बहराइच (सुरक्षित) सीट पर 28.63

प्रतिशत में वोट पड़े हैं। इन सभी सीटों पर मतदान शाम छह बजे तक होगा।

प्रदेश की 13 लोकसभा सीटों पर 130 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं।

खास

बात यह है कि जिन सीटों पर आज मतदान हो रहा है, उनमें इत्र नगरी की हॉट

सीट कन्नौज में सपा और भाजपा के कार्यकर्ताओं के बीच कई जगहों पर नोकझोंक

के मामले में सामने आए हैं। सुरक्षा में लगे जवानों और पुलिस प्रशासन ने

स्थिति को संभालते हुए दोनों ओर के समर्थकों और कार्यकर्ताओं को समझाते हुए

चुनाव में व्यवधान डालने से रोका जा रहा है और मतदान जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें