मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 26 मईः अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इतिहास के पन्नों में 26 मईः अंतरिक्ष के क्षेत्र में भारत की बड़ी छलांग

देश-दुनिया

के इतिहास में 26 मई की तारीख तमाम वजह से अहम है। यह तारीख अंतरिक्ष के

क्षेत्र में भारत की बड़ी कामयाबी के लिए खास है। इससे पहले अंतरिक्ष के

क्षेत्र में सिर्फ अमेरिका, रूस जैसे देशों का दबदबा था। इस क्षेत्र में

भारत की प्रगति अप्रत्याशित थी। धीरे-धीरे भारत भी अंतरिक्ष की एक मजबूत

शक्ति के तौर पर उभरा। 26 मई 1999 को भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में बड़ी

छलांग लगाई। इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को

सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित कर इतिहास रचा।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1739:

एक समय अफगानिस्तान भारत का हिस्सा हुआ करता था, लेकिन मुगल सम्राट

मोहम्मद शाह ने ईरान के नादिर शाह के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए,

जिससे यह भारतीय साम्राज्य से अलग हो गया।

1822: नार्वे में गिरिजाघर में आग लगी। 122 लोगों की मौत।

1926: लेबनान ने संविधान अपनाया।

1957: बंबई (अब मुंबई) में जनता बीमा पॉलिसी की शुरुआत।

1969: अपोलो 10 के अंतरिक्ष यात्री पृथ्वी पर लौटे।

1973: बहरीन ने संविधान अपनाया।

1983: जापान में आए 7.7 की तीव्रता वाले भूकंप से 104 लोगों की मौत।

1987: श्रीलंका ने जाफना में तमिल विद्रोहियों के खिलाफ अभियान छेड़ा।

1991: थाईलैंड में बैंकाक के निकट एक विमान हादसे में 223 लोगों की मौत।

1999: इसरो ने भारत, जर्मनी और दक्षिण कोरिया के तीन उपग्रहों को सफलतापूर्वक अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।

1999:

सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ ने श्रीलंका के खिलाफ एक दिवसीय

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में 318 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।

2000: हिज्बुल्लाह ने घोषणा की कि उसके लड़ाके दक्षिणी लेबनान छोड़ देंगे।

2002ः चीन का विमान समुद्र में गिरा। 225 लोग मरे।

2007ः भारत और जर्मनी के मध्य रक्षा समझौता।

2008ः फीनिक्स यान मंगल ग्रह पर उतरा।

2008ः नेपाल सरकार ने नरेश ज्ञानेन्द्र के नारायणहिती महल को प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया।

2010ः

भारत के सुप्रीम कोर्ट ने शादी किए बगैर एक साथ रहने वाले प्रेमी युगलों

की संतानों को भी अपने मां-बाप की ओर से अर्जित सम्पत्ति में हिस्सा पाने

का अधिकार स्वीकार किया। न्यायालय ने साथ ही उन्हें परंपरागत पैतृक संपत्ति

पर उनके अधिकार को अस्वीकार किया।

2014: नरेन्द्र मोदी ने भारत के 15वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।

जन्म

1912ः प्रसिद्ध क्रांतिकारी छगनराज चौपासनी वाला।

1945ः कांग्रेस नेता विलासराव देशमुख।

1983ः बीजिंग ओलिंपिक में भारत के लिए 'कांस्य पदक' जीतने वाले सुशील कुमार पहलवान।

निधन

1934ः भारतीय राजनैतिक कार्यकर्ता और क्रांतिकारी चम्पक रमन पिल्लई।

2017ः पंजाब के पूर्व पुलिस महानिदेशक केपीएस गिल।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें