मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

कोडरमा में उपायुक्त समेत कई पदाधिकारियों ने किया झंडोत्तोलन

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

कोडरमा,

26 जनवरी । गणतंत्र दिवस पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने आवास एवं

समाहरणालय परिसर में झंडा फहरायया। मुख्य समारोह बाघीटांड़ स्टेडियम में

हुआ। यहां उपायुक्त ने तिरंगा फहराया और लोगों को सम्बोधित किया। उपायुक्त

को पुलिस बल, एनसीसी कैडेट तथा विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्चपास्ट

कर सलामी दी।

इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने पुलिस

अधीक्षक कार्यालय, उप विकास आयुक्त ऋतुराज ने जिला ग्रामीण विकास अभिकरण,

जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव ने जिला परिषद कार्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी

रिया सिंह ने अनुमंडल कार्यालय में ध्वज फहराया किया।

कई स्कूलों के बच्चे हुए शामिल

झारखंड

सशस्त्र पुलिस (देवघर), जिला पुलिस कोडरमा प्रथम प्लाटुन, जिला पुलिस

कोडरमा द्वितीय प्लाटुन, गृह रक्षा वाहिनी कोडरमा, वन आरक्षी कोडरमा, सैनिक

स्कूल तिलैया डैम, सेक्रेट हर्ट स्कूल झुमरी तिलैया, मेरिडियन स्कूल झुमरी

तिलैया, ग्रिजली विद्यालय तिलैया डैम, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी तिलैया,

जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो ने मार्चपास्ट किया।

बैंड ग्रुप में

कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय कोडरमा, मॉडर्न पब्लिक स्कूल झुमरी

तिलैया, सेक्रेट हर्ट स्कूल झुमरी तिलैया, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय

विद्यालय जयनगर व मरकच्चो में बैंड का प्रदर्शन किया गया। परेड में सैनिक

स्कूल तिलैया डैम ने प्रथम, झारखंड सशस्त्र पुलिस (देवघर) ने द्वितीय व

जवाहर नवोदय विद्यालय पुतो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

उपायुक्त

मेघा भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी सूरज

कुमार सिंह, उप विकास आयुक्त ऋतुराज, अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह समेत

अन्य पदाधिकारियों ने कोडरमा बाजार स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा का

माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही परियोजना बालिका उच्च विद्यालय समीप

स्थित बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा का माल्यार्पण कर उन्हें नमन

किया।

पेंशनर समाज कार्यालय और आई स्कूल में झंडोत्तोलन

कोडरमा।

जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर समाज कार्यालय में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस

के मौके पर समाज के अध्यक्ष नारायण मोदी ने झंडोत्तोलन किया। इस दौरान

तिरंगे को सलामी भी दी गई। इसके अलावा सहाना रोड स्थित द आई स्कूल में बतौर

मुख्य अतिथि अधिवक्ता तृप्ति सरकार ने झंडोत्तोलन किया।

विभिन्न विभागों ने निकाली झांकी

गणतंत्र

दिवस पर बागीटांड स्टेडियम में डीआडीए, कोडरमा वन प्रमंडल, स्वास्थ्य

विभाग, समग्र शिक्षा अभियान कोडरमा, परिवहन विभाग, जिला कल्याण विभाग, जिला

समाज कल्याण विभाग, कृषि उद्यान एवं मत्स्य एवं पशुपालन विभाग, नगर पर्षद,

नगर पंचायत कोडरमा व उत्पाद विभाग द्वारा झांकी निकाली गयी। झांकी में

डीआरडीए को प्रथम, उत्पाद विभाग को द्वितीय और वन प्रमंडल को पुरस्कार दिया

गया।

इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी, कर्मी व

विभाग को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। गणतंत्र दिवस के मुख्य

समारोह कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक डॉ नीरा यादव, पुलिस अधीक्षक

अनुदीप सिंह, जिला परिषद अध्यक्ष रामधन यादव, उप विकास आयुक्त ऋतुराज,

अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह, अपर समाहर्ता अनिल तिर्की समेत अन्य

पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें