पांचवे चरण के नामांकन के अंतिम दिन झारखंड में 26 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
पांचवे चरण के नामांकन के अंतिम दिन झारखंड में 26 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
रांची : लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड में शुक्रवार को कुल 41 नामांकन हुए। वहीं गांडेय उपचुनाव के लिए 6 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि झारखंड में पांचवे चरण के नॉमिनेशन के अंतिम दिन 26 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब तक पांचवे चरण में कुल 172 नामांकन फॉर्म जमा हुए। जिसमें 68 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। जिसमें चतरा से 31, हजारीबाग से 19 और कोडरमा से 18 प्रत्याशी मैदान में हैं। उन्होंने बताया कि पांचवे चरण के स्क्रूटनी की तिथि 4 मई है और नाम वापसी की अंतिम तारीख 6 मई है। वही छठे चरण के लिए शुक्रवार को झारखंड से 15 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। जिसमे गिरिडीह से 3, धनबाद से 4, रांची से 4 और जमशेदपुर से 4 प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अब तक छठे चरण में गिरिडीह में 8 धनबाद में 12 ,रांची में 10 व जमशेदपुर में 11 प्रत्याशियों ने नामांकन किया।





