रांची में 24वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता पांच जुलाई से
रांची,। 24वीं झारखंड राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता रांची में
आयोजित होगी। झारखंड ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में रांची जिला
ताइक्वांडो संघ की ओर से पांच से सात जुलाई को आइडियल इंटरनेशनल पब्लिक
स्कूल, दलादली में इसका आयोजन किया जाएगा।
इसमें 46 प्लेयर्स गोल्ड
मेडल के लिए आपस में फाइट करेंगे। चैंपियनशिप में आयोजन सचिव झारखंड
ताइक्वांडो संघ के मिथलेश कुमार सिंह होंगे। चैंपियनशिप में पूरे झारखंड
से सब जूनियर, जूनियर गर्ल्स ब्वॉयज कोच, मैनेजर समेत लगभग 600 लोग भाग
लेंगे।





