मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:53 · नई दिल्ली संस्करण

पीलीभीत में तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटने से 24 श्रमिक घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पीलीभीत में तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटने से 24 श्रमिक घायल

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में रविवार देर रात तेज रफ्तार डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। हादसे में बस में सवार 24 से अधिक श्रमिक घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार डबल डेकर बस गुरुग्राम से करीब 50 मजदूरों को लेकर लखीमपुर जा रही थी। जब बस पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र के कैच गांव के पास हाईवे पर पहुंची, तभी अचानक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। बस पलटते ही उसमें सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग बस के अंदर ही फंस गए।

हादसे के बाद बस में फंसे श्रमिकों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही गजरौला पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से पलटी हुई बस को सीधा कर बस में फंसे घायलों को बाहर निकाला। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

पुलिस की तत्परता और तेजी से किए गए बचाव कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की।

हादसे में घायल मजदूरों को तुरंत एंबुलेंस और पुलिस वाहनों की मदद से पीलीभीत मेडिकल कॉलेज भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कई लोगों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण बस की तेज रफ्तार और चालक का नियंत्रण खोना बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और बस चालक से भी पूछताछ की जा रही है।

प्रशासन ने घायलों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। हादसे के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है। साथ ही, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। शुरूआती जांच में नींद लगने के कारण हादसे की बात सामने आ रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें