23 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग जब्त
खूंटी।नगर पंचायत द्वारा सोमवार को खूंटी की साप्ताहिक हाट में प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सभी फुटकर विक्रेताओं, सब्जी विक्रेताओं व अन्य दुकानदाराें को सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग का उपयोग नहीं करने के लिए जागरूक किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान 23 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक कैरी बैग जब्त किया गया। साथ ही आठ दुकानदाराें से आठ सौ रुपये जुर्माना वसूला गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी आशीष कुमार ने नगरवासियाें से आग्रह करते हुए कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए आप सभी का योगदान महत्वपूर्ण है। कोरोना के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क पहनकर ही घर से बाहर निकलें एवं शारीरिक दूरी बनाते हुए ही बाजार में जाएं। बाजार में किसी भी प्रकार की खरीदारी करते समय दुकानदार से प्लास्टिक का उपयोग करने पर सामान लेने से इन्कार करें, ताकि आप भी सुरक्षित रहें एवं दुकानदार भी।





