मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:03 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के साइबर सेल ने ठगी के एक करोड़ एक लाख 80 हजार रुपये पीड़ितों को लौटाए

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) के साइबर अपराध थाने में

मार्च 2022 से अबतक 22,924 मामले दर्ज हुए हैं। इस पर त्वरित कार्रवाई करते

हुए 11 करोड़ 32 लाख 30 हजार रुपये फ्रीज किये गये। फरवरी से लेकर अब तक

पिछले तीन महीने में साइबर अपराध थाने में साइबर ठगी से संबंधित 18 कांडों

में पीड़ितों को पैसा रिफंड कराया गया। साइबर सेल की टीम ने साइबर ठगी के एक

करोड़ एक लाख 80 हजार 791 रुपये पीड़ितों को रिफंड कराया।

सीआईडी

के साइबर अपराध थाना की डीएसपी नेहा बाला ने बुधवार को बताया कि साइबर ठगी

का शिकार होने पर आप साइबर अपराध की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज

करा सकते हैं। रिपोर्ट किये जाने पर साइबर थाना ठगी से संबंधित बैंक खाता

और ट्रांजैक्शन को ब्लॉक करता है।

डीएसपी ने बताया कि केंद्रीय गृह

मंत्रालय ने साइबर ठगी की रिपोर्टिंग के लिए नेशनल साइबर क्राइम रिर्पोटिंग

पोर्टल की शुरुआत की है। इसके तहत डिजिटल बैंकिंग, क्रेडिट, डेबिट कार्ड

और यूपीआई के इस्तेमाल से होने वाली साइबर ठगी की त्वरित रिपोर्टिंग के लिए

सिटिजन फाइनेंशियल फ्रॉड रिपोर्टिंग एंड मैनेजमेंट सिस्टम विकसित की गयी

है। इस पर 1930 के माध्यम से शिकायत दर्ज की जा सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें