मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:15 · नई दिल्ली संस्करण

जौनपुर में एक लाख का इनामी बदमाश सुमित पुलिस मुठभेड़ में ढेर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जौनपुर,। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा लगातार अपराधियों पर

शिकंजा कसने का क्रम जारी है। इसी क्रम में जीरो टॉलरेंस के तहत बादलपुर

कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत पीली नदी के पास पुलिस और एसटीएफ ने मंगलवार

सुबह एक लाख रुपये का ईनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया है।

मुठभेड़

की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक डॉ अजयपाल शर्मा ने बताया कि थाना

सिंगरामऊ में बीती 5 मार्च को सुमित कुमार उर्फ मोनू चवन्नी के द्वारा अपने

साथी के साथ मिलकर फायरिंग कर रंगदारी मांगने की घटना कारित की गई थी।

घटना के बाद से इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ व जौनपुर पुलिस की

संयुक्त टीम लगातार उसके ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। आज उसके जैसे ही

जिले की पीली नदी बदलापुर के पास होने की सूचना मिली पुलिस और एसटीएफ की

टीमों ने घेर लिया। उसे रोकने के लिए पुलिस और एसटीएफ की कर्मियों ने इशारा

किया तो उसने बोलेरो कार भागते हुए पुलिस पार्टी पर फायर करना शुरू कर

दिया। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा किए गए फायर में मोनू चवन्नी को गोली लगी।

घायल हालत में उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे

मृत घोषित कर दिया।

एसपी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ में मारे गए

इनामी बदमाश मोनू चवन्नी के पास एक एके 47, 9 एमएम पिस्टल व एक बोलेरो

गाड़ी बरामद हुई हैं। उस पर लगभग 24 मुकदमे दर्ज हैं, जिसमें कई मुकदमे

हत्याओं के हैं। मुठभेड़ में ढेर अपराधी पर जौनपुर के अलावा जनपद गाजीपुर,

बलिया व बिहार राज्य में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। मुठभेड़ में मारे गए इनामी

अपराधी के शव को पोस्टमार्टम भेजते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही

है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें