मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

पेइचिंग में शुरू हुआ '2025 रूसी फिल्म महोत्सव'

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बीजिंग। चीन और रूस के बीच सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करते हुए, "2025 रूसी फिल्म महोत्सव" का भव्य उद्घाटन चीन की राजधानी पेइचिंग में 1 सितंबर को चीनी फिल्म अभिलेखागार में हुआ। इस महोत्सव का संयुक्त आयोजन चीनी राष्ट्रीय फिल्म प्रशासन और रूसी संघ के संस्कृति मंत्रालय ने किया।

उद्घाटन समारोह में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के प्रचार विभाग के उप मंत्री और चाइना मीडिया ग्रुप के निदेशक शन हाइश्योंग और रूसी संघ की संस्कृति मंत्री ओल्गा ल्यूबिमोवा ने हिस्सा लिया और दोनों देशों के फिल्म उद्योग के प्रतिनिधियों समेत 600 से अधिक दर्शक इसमें शामिल हुए। समारोह का आगाज उद्घाटन फिल्म "सूची में शामिल नहीं" की स्क्रीनिंग के साथ हुआ।

अपने संबोधन में शन हाइश्योंग ने बताया कि दोनों देशों के राष्ट्रपतियों की पहल पर हर साल एक-दूसरे के देश में फिल्म महोत्सव का आयोजन एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक आदान-प्रदान है। उन्होंने चीन और रूस के बीच सहयोग की एक नई उपलब्धि के रूप में चीन-रूस सह-निर्मित फिल्म "रेड सिल्क" का उल्लेख किया, जो 6 सितंबर को चीन में रिलीज़ होने वाली है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देशों के नेताओं के रणनीतिक मार्गदर्शन में फिल्म सहयोग और भी गहरा और मजबूत होगा, जिससे दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी समझ बढ़ेगी और नए युग में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को बढ़ावा मिलेगा।

वहीं, रूसी संस्कृति मंत्री ओल्गा ल्यूबिमोवा ने अपने भाषण में कहा कि फिल्म महोत्सव सांस्कृतिक कूटनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ये कलात्मक भाषा के माध्यम से देशों की कहानियां सुनाते हैं और लोगों के बीच विश्वास बढ़ाते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रदर्शित रूसी फिल्में चीनी दर्शकों को पसंद आएंगी। उन्होंने इन फिल्मों को न केवल इतिहास के प्रति एक श्रद्धांजलि बताया, बल्कि रूसी और चीनी लोगों को जोड़ने वाला एक आध्यात्मिक बंधन भी कहा, जो उनकी साझा ऐतिहासिक स्मृति को दर्शाता है।

बता दें कि यह फिल्म महोत्सव 2024-2025 "चीन-रूस सांस्कृतिक वर्ष" के कार्यक्रमों का एक हिस्सा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें