मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में उलगुलान न्याय महारैली के मद्देनजर दो हजार अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। राजधानी के धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में रविवार

को इंडी गठबंधन की उलगुलान रैली है। रैली में राहुल गांधी समेत देशभर के

बड़े नेता शामिल होंगे। ऐसे में रैली स्थल, एयरपोर्ट, होटल और सर्किट हाउस

में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गए हैं। सभी स्थानों की सुरक्षा के लिए

2,000 अतिरिक्त सुरक्षाबलों को तैनात किया गया है। साथ ही ट्रैफिक रूट

निर्धारित किये गये हैं।

इसी क्रम में शुक्रवार को रांची एसएसपी

चंदन कुमार सिन्हा ने प्रभात तारा मैदान स्थित महारैली स्थल पहुंचकर

सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया था। साथ ही संबंधित अधिकारियों को कई

दिशा-निर्देश दिए थे। एसएसपी ने बताया कि महारैली स्थल पर सुरक्षा के

पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्य के बाहर से आने वाले वीआईपी की सुरक्षा के

लिए होटल से लेकर रैली स्थल तक जवानों के तैनाती की गई है। ट्रैफिक को

लेकर भी अलग व्यवस्था की गई है।

उल्लेखनीय है कि इस महारैली में

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, राजद सुप्रीमो लालू

प्रसाद यादव, जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, आम आदमी

पार्टी की सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवन्त मान, उत्तर प्रदेश

के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी

यादव, राज्यसभा सदस्य संजय सिंह, राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी,

टीएमसी सांसद डेरेक ओब्रायन, माले के दीपांकर भट्टाचार्य सहित अन्य नेता

शामिल होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें