मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के चाईबासा-जमशेदपुर में चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के चाईबासा-जमशेदपुर में चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद, गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

चाईबासा। झारखंड के पूर्वी सिंहभूम और पश्चिम सिंहभूम जिलों की पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाए गए अभियान में दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस दौरान चोरी की 20 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जबकि गिरोह से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि 1 जून को पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) के पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि नौबामुंडी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिलों की खरीद-बिक्री में संलिप्त है। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (किरीबुरू) के नेतृत्व में नौबामुंडी, किरीबुरू और बड़ा जामदा थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया गया।

इसी दौरान पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के सिदगोड़ा थाना की पुलिस भी मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले की जांच कर रही थी। दोनों जिलों की पुलिस ने आपसी समन्वय के साथ संयुक्त अभियान चलाया।

छापेमारी के दौरान नौबामुंडी थाना क्षेत्र के दुकासाई गांव से सोनू लोहरा उर्फ भोला (20) को गिरफ्तार किया गया।

उसकी निशानदेही पर पांच चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस ने आगे की कार्रवाई में दूसरे आरोपी थाना छोटानागरा के टोटोगांड़ा निवासी राज पूर्ति (23) को भी गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर टोटोगांडा गांव से 9 मोटरसाइकिलें तथा किरीबुरू थाना क्षेत्र के टोटीबा बिरहोर टोला से 6 अन्य मोटरसाइकिलें बरामद की गईं।

पुलिस के अनुसार, कुल 20 बरामद मोटरसाइकिलों की अनुमानित कीमत 25 से 30 लाख रुपए के बीच है। बरामद वाहनों में होंडा एक्टिवा, बजाज पल्सर एनएस-200, हीरो सुपर स्प्लेंडर, यामाहा आर-15, यामाहा एफजेड, होंडा शाइन, यामाहा फेजर और फसिनो समेत विभिन्न कंपनियों के दोपहिया वाहन शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, यह गिरोह विभिन्न इलाकों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें दूर-दराज के क्षेत्रों में कम कीमत पर बेचने का काम करता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और चोरी के वाहनों के नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें