मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

पिकनिक मनाने गए दो युवकों की पहूंज बांध में डूबने से मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पिकनिक मनाने गए दो युवकों की पहूंज बांध में डूबने से मौत

झांसी,। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में मंगलवार को पिकनिक मनाने गए सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के पहूंज डैम में दो युवकों की डूबकर मौत हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को निकालकर परिजनों को सौंप दिया। दोनों मृतक अच्छे दोस्त थे और अंतिम समय तक दोस्ती निभाई। किसी व्यक्ति ने इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के अलीगोल खिड़की बाहर इलाके के रहने वाले बासित मकरानी हलीम उर्फ मुखिया (36) और शाबान (20) पुत्र अंजार मोटर बाइंडिंग का काम करते थे। एक दिन पूर्व मंगलवार को बाजार बंद होने के चलते दोनों पिकनिक मनाने सीपरी थाना क्षेत्र के पहूंज डैम पहुंचे थे। शाबान रपटे के पास नहाने के लिए पानी में उतर गया। तेज बहाव होने के चलते वह डूबने लगा। यहां बासित की नजर जैसे ही शाबान पर पड़ी तो वह भी उसे बचाने के लिए पानी में कूद गया। उसके साथ ही तीन अन्य युवक भी शाबान को बचाने के लिए डैम के पानी में छंलाग लगाई। लेकिन उन सभी की तमाम काेशिशें नाकाम साबित हुई। इस तहर शाबान और बासित भंवर में फंसकर पानी में डूब गए। इस सूचना के मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी तलाश के बाद दोनों युवकाें काे डैम के पानी से निकलवाते हुए मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह ने बताया कि डैम में नहा रहे दो युवकाें की डूबने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों युवकाें काे निकलवाया। डाॅक्टराें ने उन्हें मृत घाेषित कर िदया। मृतक दाेनाें युवक एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया मृतकाें के परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। दोनों के शवों को परिजनों की सौंप दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें