मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

19वीं राष्ट्रीय अंतर जिला एथलेटिक्स प्रतियोगिता में झारखंड ने जीते दो स्वर्ण और दो रजत पदक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

18 फरवरी । भारतीय एथलेटिक्स संघ और गुजरात एथलेटिक्स एसोसिएशन के

संयुक्त तत्वावधान में 16 से 18 फरवरी तक अहमदाबाद के गुजरात विश्वविद्यालय

में संपन्न 19वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के

अंतिम दिन झारखंड ने दो स्वर्ण और दो रजत पदक जीते।

बालक अंडर 16

वर्ग में गुमला के अनुज बाखला ने 10.96 से. के साथ 80 मीटर हर्डल्स में

स्वर्ण पदक जीता।वहीं पूर्वी सिंहभूम के हिमांशु कुमार सिंह ने ऊंची कूद

में 1.85 मीटर कर जंप के साथ स्वर्ण पदक जीता।जामताड़ा जिला की सविता

मुर्मू ने बालिका अंडर 16 वर्ग में 10 मीटर एप्रोच जेवलिन थ्रो में 39.27

मीटर के साथ रजत पदक हासिल किया। अंडर 16 वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम के

राहुल बोबोंगा ने 5 मीटर एप्रोच लंबी कूद में 4.55 मीटर के साथ रजत जीता।

पहले दिन रांची के रिशु राज ने बालक अंडर 14 वर्ष वर्ग में 2668 अंकों के

साथ ट्राईथलोंन ग्रुप बी में कांस्य जीता था। बता दें इस प्रतियोगिता में

देश भर से कुल 616 जिलों के 5500 से अधिक एथलीट भाग लिया।

बालक 14 वर्ष

शुभम एक्का- गुमला- 60 मीटर- चौथा

परमा हांसदा- साहेबगंज- ट्रायथलन सी- छठा

पृथ्वी राज मंडल- साहेबगंज- किड्स जेवलिन- नौवां

बालिका अंडर 14 वर्ष

ममता मेरी मुर्मू- पूर्वी सिंहभूम- 60 मीटर- चौथा

बालक अंडर 16 वर्ष

पवन कुमार- रामगढ़- पेंटाथलन- चौथा

प्रकाश गंजू- गुमला- जेवलिन- छठा

विशाल कुमार- बोकारो- 600 मीटर- छठा

जयदीप उरांव- गुमला- पेंटाथलन- नौवां

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें