मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड रेल हादसा : साहिबगंज में मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतरीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड रेल हादसा : साहिबगंज में मालगाड़ी की 18 बोगी पटरी से उतरीं

साहिबगंज। झारखंड के साहिबगंज में गुरुवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। इसमें एक पत्थरों से लोड मालगाड़ी बेपटरी हो गयी। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है लेकिन रेलवे को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। घटना बरहरवा रेलवे लोडिंग प्वॉइंट की है। घटनास्थल पर रेलवे के वरीय अधिकारी पहुंच गए हैं और मौका मुआयना कर रहे हैं।मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेलवे लोडिंग प्वॉइंट पर गुरुवार की सुबह पत्थरों से लोड मालगाड़ी अचानक बेपटरी हो गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी की करीब 18 बोगियां पटरी से उतरकर नीचे गिर गईं । हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। हादसे की जानकारी मिलते ही आरपीएफ, बरहरवा स्टेशन प्रबंधक और मालदा डीआरएम कार्यालय के वरीय अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। रेलवे ने जांच शुरू कर दी है कि यह दुर्घटना कैसे हुई और इसके पीछे की संभावित वजह क्या हो सकती है?इस घटना से माल लोडिंग और आवाजाही भी प्रभावित हुई है। फिलहाल मरम्मत और बहाली का कार्य जारी है। हादसे की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें