मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

गौतमबुद्धनगर में होली से पहले शांति समितियों की 165 गोष्ठियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गौतमबुद्धनगर में होली से पहले शांति समितियों की 165 गोष्ठियां, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

गौतमबुद्ध नगर। गौतमबुद्धनगर में आगामी त्योहारों, विशेषकर होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कमिश्नरेट पुलिस ने व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर के तीनों जोन नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा में बड़े पैमाने पर शांति समिति की गोष्ठियों का आयोजन किया गया।

इन गोष्ठियों के माध्यम से नागरिकों से आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की गई। इसी क्रम में 27 फरवरी 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-108 में ‘केंद्रीय शांति समिति’ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

इस बैठक की अध्यक्षता अपर पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने की।

बैठक में कमिश्नरेट क्षेत्र के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए संभ्रांत नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और आयोजकों ने भाग लिया। अधिकारियों ने संवाद के माध्यम से त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने पर जोर दिया तथा होली के दौरान विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, डीसीपी नोएडा के निर्देशन में नोएडा जोन के 9 थाना क्षेत्रों में 49 गोष्ठियां आयोजित की गईं। वहीं डीसीपी सेंट्रल नोएडा के नेतृत्व में 8 थाना क्षेत्रों में 50 गोष्ठियां संपन्न हुईं। ग्रेटर नोएडा जोन में डीसीपी के निर्देशन में 9 थाना क्षेत्रों में 66 गोष्ठियां आयोजित की गईं। इस प्रकार कुल 165 शांति समिति बैठकों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया।

कमिश्नरेट पुलिस ने स्पष्ट किया है कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना, अफवाह या धार्मिक भावनाएं भड़काने वाले संदेश प्रसारित करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अपुष्ट सूचना पर विश्वास न करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत स्थानीय पुलिस या आपातकालीन सेवा नंबर पर दें।

बैठक में उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों द्वारा क्षेत्र से जुड़ी कुछ समस्याएं और सुझाव भी रखे गए, जिनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर पुलिस का कहना है कि सभी नागरिक आपसी सहयोग, संयम और जिम्मेदारी का परिचय दें, ताकि जिले में कानून व्यवस्था बनी रहे और त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जा सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें