कोरोना के 16 नए मरीजों की पुष्टि, संख्या हुई 814
रामगढ़, 18 अगस्त (हि.स.) । रामगढ़ जिले में कोरोना के 16 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कुल मरीजों की संख्या 814 हो गई है। इन मरीजों में से 477 मरीज ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं।
जिले में अभी भी कोरोना के 337 एक्टिव मरीज हैं। जिनका इलाज आइसोलेशन वार्ड, कोविड केयर सेंटर और सीसीएल के अस्पताल में चल रहा है। जिले में 13794 लोगों कि अब तक कोविड-19 की जांच हो चुकी है।
मंगलवार को सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने बताया कि नए मरीजों में 7 माण्डू एवं 9 रामगढ़ प्रखंड के है। संक्रमित व्यक्तियों में 15 पुरुष एवं 1 महिला शामिल है। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनके इलाज हेतु आगे की कार्रवाई की जा रही है।





