मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

विधानसभा सत्र के दौरान 1500 पुलिसकर्मी संभालेंगे सुरक्षा की कमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची । झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र में सुरक्षा और ट्रैफिक के लिए पुलिस ने चाक-चौबंद व्यवस्था की है। रांची पुलिस ने सत्र के लिए 1500 पुलिसकर्मी की तैनाती की है। सुरक्षा में रेपिड एक्शन पुलिस(रैप), जिला बल की पुलिस, ट्रैफिक पुलिस को लगाया गया है।

ट्रैफिक पुलिस की तैनाती पूरे हरमू बाइपास रोड में सीएम आवास से शनिमंदिर, किशोरगंज चौक, हरमू चौक, अरगोड़ा चौक,सेटलाइट चौक, शहीद मैदान मोड, शालीमार बाजार मोड़, मौसी बाड़ी, तिरिल मोड़, जेएससीए नार्थ एवं साउथ गेट, विस मुख्य गेट, वीवीआइपी , मुख्य गेट से विधानसभा जाने वाले सड़क पर, वीवीआइपी और सामान्य पार्किंग में की जायेगी। विधि-व्यवस्था पर एसडीओ उत्कर्ष कुमार और सुरक्षा का जिम्मा ग्रामीण एसपी मनीष टोप्पो की होगी। धरना प्रदर्शन करने वाले विस भवन की ओर न आ सके, इसकी पूरी जिम्मेवारी हटिया डीएसपी की होगी।

सुरक्षा के लिए कई स्थानों पर बैरिकेडिंग किया गया है। वहां पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। विस के अंदर जाने के विशेष शाखा के कर्मियों की ओर से जांच की जायेगी। विशेष शाखा के पुलिसकर्मी और कोई भी पदाधिकारी किसी प्रकार का हथियार लेकर विस में प्रवेश नहीं करेंगे। विधि-व्यवस्था का ऑवर आल मॉनिटरिंग उपायुक्त राहुल सिन्हा तथा सुरक्षा का ऑवर ऑल मॉनिटरिंग एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा करेंगे। एसएसपी ने रविवार को बताया कि विधानसभा के विशेष सत्र को लेकर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी और सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें