पाकुड़ में 15 नए संक्रमित मरीज मिले
पाकुड़। जिले में 15नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं।इसके साथ ही जिले में कुल 71 सक्रिय मामले हो गए हैं।यह जानकारी डीसी कुलदीप चौधरी ने मंगलवार को दी।उन्होंने बताया कि सभी मरीजों को कोविड –19 मैनेजमेंट हास्पिटल रिंची, लिट्टीपाड़ा तथा एएनएम कोविड मैनेजमेंट सेंटर पाकुड़ में भर्ती कराया गया है।साथही बताया कि कोरोना पॉजिटिव में नौ पुरुष एवं छह महिलाएँ हैं। इनमें पाकुड़ प्रखंड के चार, हिरणपुर प्रखंड के चार एवं महेशपुर प्रखंड के सात मरीज हैं। नए 15 कोरोना पॉजिटिव मरीजों को मिलाकर जिले में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 71हो है।





