मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:05 · नई दिल्ली संस्करण

जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
जीएसटी घोटाला मामले के तीनों आरोपितों को 14 दिन की जेल, पीएमएलए कोर्ट का फैसला

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जीएसटी घोटाले के मास्टर माइंड शिव कुमार देवड़ा सहित तीन अन्य गिरफ्तार आरोपितों को शनिवार को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां श्याम नंदन तिवारी की अदालत ने सुनवाई की और सभी को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। आदालत के आदेश पर सभी आरोपितों को बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया है।ईडी ने शिव कुमार देवड़ा, मोहित देवड़ा और अमित गुप्ता को शुक्रवार को कोलकाता से गिरफ़्तार किया था। मोहित देवड़ा, मास्टर माइंड का बेटा है। वह भी अपने पिता और अमित गुप्ता के साथ जीएसटी घोटाले को अंजाम देने में शामिल है। शिव कुमार देवड़ा और उसके गिरोह के सदस्य अपने प्रभाव का इस्तेमाल कर एक नाम की कंपनियों का अलग-अलग जीएसटी लेने का काम करते थे। ईडी ने 8 मई को शुरु की गयी छापेमारी के दौरान पूछताछ के बाद शिव कुमार देवड़ा, मोहित और अमित गुप्ता को गिरफ़्तार किया था।ईडी ने छापेमारी के दौरान मास्टर माइंड शिवकुमार देवड़ा और अमित गुप्ता के कोलकाता स्थित ठिकानों से गलत तरीके से आइटीसी का लाभ लेने से संबंधित दस्तावेज भी बरामद किया है। दस्तावेजों की जांच में यह पाया गया कि शिवकुमार देवड़ा का बेटा मोहित देवड़ा भी अपने पिता के साथ मिल कर सामग्रियों की ख़रीद बिक्री से संबंधित फर्जी बिल बनाता है।इससे पूर्व अमित अग्रवाल उर्फ विक्की भालोटिया को ईडी ने गुरुवार को जमशेदपुर के जुगसलाई से गिरफ्तार किया था। भालोटिया को ईडी ने पीएमएलए कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार भेज दिया गया था।उल्लेखनीय है कि गत गुरुवार को ईडी ने 800 करोड़ के जीएसटी घोटाला मामले में झारखंड और कोलकाता में 9 स्थानों पर छापा मारा था।ईडी ने रांची में तीन , जमशेदपुर में एक और कोलकाता में पांच स्थानों पर छापेमारी की थी। इसमें मामले में कुल चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें