मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

जलपाईगुड़ी में ट्रेन से 14 बांग्लादेशी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जलपाईगुड़ी में ट्रेन से 14 बांग्लादेशी गिरफ्तार

जलपाईगुड़ी। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) को बड़ी सफलता मिली है। जलपाईगुड़ी रोड स्टेशन पर कामाख्या-आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में बीती रात अभियान चलाकर 14 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार लोगों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।आरपीएफ सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही थी। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, सामान्य डिब्बे में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान 14 संदिग्धों की पहचान कर उन्हें ट्रेन से उतारकर हिरासत में लिया गया।तलाशी के दौरान उनके पास से कई आधार कार्ड और पैन कार्ड बरामद हुए। इसके अलावा मलेशिया की मुद्रा और मोबाइल फोन भी मिले है। जब आधार कार्ड के नंबरों की जांच की गई तो वे फर्जी पाए गए।प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि सभी आरोपित बांग्लादेश के अलग-अलग जिलों के रहने वाले है। वे अवैध रूप से सीमा पार कर उत्तर-पूर्व भारत में दाखिल हुए थे और कामाख्या से दिल्ली जाने वाली नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस में सवार हुए थे। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पहुंचने के बाद उनका जम्मू-कश्मीर जाने का भी प्लान था। आरपीएफ आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें