रामगढ़ में कोरोना के 12 नए मरीजों की हुई पुष्टि
रामगढ़। जिले में कोरोना के 12 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 826 हो गई है। इनमें से 477 मरीज ठीक हो कर घर जा चुके हैं। वर्तमान समय में 342 मरीजों का इलाज कोविड-19 केयर सेंटर और सीसीएल के अस्पताल में चल रहा है। बुधवार को सिविल सर्जन डॉक्टर नीलम चौधरी ने बताया कि 12 नए मरीजों में 10 रामगढ़ और दो मांडू प्रखंड के रहने वाले हैं। इनमें ज्यादा पुरुष और एक महिला है। प्रोटोकॉल का पालन करते हुए उनके इलाज के लिए कार्रवाई की जा रही है।





