मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:34 · नई दिल्ली संस्करण

बालू माफियाओं पर डीएम -एसपी की सख्त कार्रवाई, 12 ट्रैक्टर जब्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नवादा,। नवादा जिले में अवैध बालू खनन के विरुद्ध नवादा के डीएम

प्रशांत कुमार ,एसपी कार्तिकेय शर्मा ने सख्त कदम उठाते हुए व्यापक

छापेमारी अभियान शुरू कर दी है,जिसके तहत मंगलवार को 12 बालू लदे ट्रैक्टर

जब्त कर लिए गए हैं।

नवादा की पुलिस व खनन विभाग की संयुक्त टीम ने

अवैध बालू खनन व परिवहन के विरुद्ध छापेमारी कर 13 बालू लदे ट्रैक्टरों को

जब्त कर लिया।नेमदारगंज थाना क्षेत्र के गोसाईं बिगहा गांव स्थित सकरी नदी

बालू घाट की बतायी जाती है। व्यापक पैमाने पर अवैध बालू खनन की सूचना पर

टीम का गठन कर छापेमारी की गयी।

छापेमारी के वक्त बालू घाट के

दूसरे किनारे पर करीब दो दर्जन ट्रैक्टर बालू खनन व परिवहन में लिप्त थे।

परंतु पुलिस टीम को देखकर अवैध खननकर्ता कई ट्रैक्टरों को लेकर भागने में

सफल रहे। 13 ट्रैक्टरों को इस दौरान जब्त कर लिया गया। सभी ट्रैक्टरों पर

बालू लदा हुआ पाया गया। छापेमारी में किसी भी अवैध खननकर्ता की गिरफ्तारी

नहीं हो सकी। छापेमारी में नेमदारगंज थानाध्यक्ष राजीव कुमार व अपर

थानाध्यक्ष निलेश कुमार सिंह व खान निरीक्षक अपूर्व समेत जिला पुलिस बल व

स्कॉट के जवान शामिल थे।

खान निरीक्षक ने दर्ज करायी प्राथमिकी

इस मामले में नेमदारगंज थाने में खान निरीक्षक अपूर्व सिंह द्वारा

ट्रैक्टरों के मालिक व चालकों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।

प्राथमिकी में सभी ट्रैक्टरों पर दंड भी अधिरोपित किये गये हैं। थानाध्यक्ष

ने बताया कि इस मामले में जब्त ट्रैक्टरों के रजिस्ट्रेशन नंबर व चेसिस

नंबरों से मालिकों व चालकों की पहचान की जा रही है। पहचान स्थापित हो जाने

पर गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। जिले के प्राय: अवैध बालू घाटों से व्यापक

पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा है। नवादा के डीएम प्रशांत कुमार सीएच व

एसपी कार्तिकेय के शर्मा ने खनन विभाग के अलावा सभी सीओ व थानाध्यक्षों को

अवैध खनन को लेकर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें