झारखंड में सुबह नौ बजे तक 12.15 प्रतिशत वोटिंग
रांची। लोकसभा के सातवें और अंतिम चरण में झारखंड की तीन लोकसभा सीटों पर शनिवार को मतदान हो रहा है। दुमका, गोड्डा और राजमहल लोकसभा सीटों पर सुबह नौ बजे तक 12.15 फीसदी मतदान हुआ है। लोगों में मतदान के लिए उत्साह देखा जा रहा है। शनिवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो कि नौ बजे तक 12.15 प्रतिशत रहा। हालांकि, आदर्श बूथ दुमका क्लब में तकनीकी खराबी के कारण 50 मिनट विलब से मतदान शुरू हुआ।





