मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

विशेष लोक अदालत में 115 केस निष्पादित, 4.87 करोड़ का सेटलमेंट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित विशेष लोक अदालत में

शनिवार को 115 मामलों का निष्पादन कर 4.87 करोड़ की राशि प्राप्त की गयी।

इस राशि को पीड़ितों और पीड़ितों के आश्रितों के बीच बांटा गया।

न्यायायुक्त के हाथों भी पक्षकारों के बीच चेकों का वितरण किया गया।

झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस और झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष

सुजीत नारायण प्रसाद के दिशा-निर्देश और रांची सिविल कोर्ट के प्रधान

न्याययुक्त दिवाकर पांडे के मार्गदर्शन पर मोटर वाहन दुर्घटना से संबंधित

विशेष लोक अदालत लगायी गयी। तीन जून से सात जून तक रांची के व्यवहार

न्यायालय परिसर में पक्षकारों के साथ मोटर वाहन दुर्घटना के मामलों पर

समझौते के लिए प्री-लोक अदालत की बैठक आयोजित की गयी। इस विशेष लोक अदालत

(मोटर दुर्घटना दावा मामले) के लिए एक बेंच का गठन किया गया था। इस विशेष

लोक अदालत में कुल 500 चिह्नित वादों को निष्पादन के लिए बेंच के समक्ष रखा

गया, जिनमें से कुल 115 वादों का निष्पादन किया गया और 4,87,45,000 (चार

करोड़, सतासी लाख पैंतालिस हजार) की राशि प्राप्त की गयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें