मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:33 · नई दिल्ली संस्करण

करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
करंट की चपेट में आने से महिला की मौत

पलामू। मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के पोखराहा खुर्द में 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। महिला अपने चाचा के घर शादी में आई थी और घर की छत पर सोई थी। सोमवार सुबह जगने के बाद अचानक महिला हाई वोल्टेज तार में सट गई। महिला की मौके पर मौत हो गई। बावजूद परिजन उसे लेकर इलाज के लिए एमएमसीएच पहुंचे। यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। महिला की पहचान सलमा बीबी( 35), पति मोहम्मद बरकत अंसारी के रूप में हुई है। महिला पाटन थाना क्षेत्र के लोइगा सुठा की रहने वाली थी। उसका मायका चैनपुर के सेमरा में है। सोमवार सुबह 10 बजे शव का पोस्टमार्टम किया गया।जानकारी के अनुसार पोखराहा खुर्द में आशिक अंसारी उर्फ नेजाम की बेटी की शादी थी।रविवार को बारात आई थी। इस शादी में सलमा बीवी भी शामिल हुई थी। शादी के बाद करीब 40 से 50 लोग घर की छत पर सो रहे थे। अहले सुबह उठने पर नींद के कारण सलमा समझ नहीं पाई और हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई। इस घटना में छत पर सोए अन्य लोग बाल बाल बच गए।आशिक अंसारी उर्फ नेजाम ने बताया कि उनके घर की छत के ऊपर से 11000 वोल्ट का हाई टेंशन तार गुजरा हुआ है। अब तक सात से आठ बार आवेदन देकर बिजली विभाग से तार हटाने का आग्रह किया गया, लेकिन हर बार उनके आग्रह को अनसुना कर दिया आवेदन को बार-बार फाड़ दिया जाता है। एक से डेढ़ लाख रुपए की मांग की जाती है। बिजली विभाग की लापरवाही से उसके घर में मौत हुई। उन्होंने उचित मुआवजा देने की मांग की है।इधर जानकारी मिली है कि आशिक अंसारी की छत से गुजरे 11000 वोल्ट के तार से बचने के लिए छत पर अपने स्तर से सुरक्षा उपाय किए गए हैं लेकिन यह पूरी तरह से कारगर नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें