सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन 1015 युवाओं ने दिखाया दमखम
रांची,। सेना भर्ती रैली के पांचवें दिन बुधवार को 1015 युवाओं
ने दमखम दिखाया। अग्निवीर जीडी श्रेणी के लिए झारखंड राज्य के बोकारो,
कोडरमा और गोड्डा ज़िलों के अभ्यर्थियों ने सेना बहाली में हिस्सा लिया।
खेलगांव स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स के मैदान में शारीरिक दक्षता परीक्षा में
लगभग 1015 जांबाज युवाओं ने अपने पूरे जोश और जुनून के साथ अग्निवीर जीडी
श्रेणी में उपस्थिति दर्ज की।
रैली स्थल पर सेना चिकित्सा
अधिकारियों की टीम के जरिये शारीरिक दक्षता परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों की
लगातार मेडिकल जांच की जा रही है। अस्थाई रूप से मेडिकल जांच में असफल
अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे निर्धारित दिन और उचित समय पर ही
नामांकित मिलिट्री अस्पताल में आगामी जांच के लिए रिपोर्ट करें और दलालों
के झांसे में न आयें। इस प्रक्रिया में सफल होने वाले अभ्यर्थियों का
अंतिम मेरिट के आधार पर सेना में अग्निवीर के रूप चयन होगा।





