मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:41 · नई दिल्ली संस्करण

12 दिवसीय आपदा मित्र प्रशिक्षण के लिए 100 होमगार्ड लखनऊ रवाना

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

मीरजापुर,

08 फरवरी। जिला होमगार्ड कमांडेंट बीके सिंह ने जनपद से 100

होमगार्ड को 12 दिवसीय आवासीय आपदा मित्र विषयक प्रशिक्षण के लिए गुरूवार

को हरी झंडी दिखाकर बस को लखनऊ के लिए रवाना किया। प्रशिक्षित होमगार्ड को

विभिन्न आपदाओं के दौरान कुशल आपदा प्रतिक्रिया एवं आपदा पूर्व तैयारी पर

आम जनमानस के मध्य समुदाय स्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करेंगे।

12

दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मीरजापुर एवं राज्य

आपदा मोचन बल (एसवडी आरवएफव) द्वारा कराया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान भूकंप

व बाढ़ के दौरान किस प्रकार लोगों का बचाव किया जा सके, गैस लीक आदि

त्रासदी के दौरान किस प्रकार लोगों का बचाव एवं किसी भी प्रकार की इमरजेंसी

में स्थलीय आपदा प्रबंधन विषयक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। 100 होमगार्ड

में 80 पुरुष एवं 20 महिलाएं हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समस्त

प्रशिक्षार्थी होम गार्ड को इमरजेंसी रिस्पांडर किट एवं बीमा पॉलिसी निर्गत

कि जाएगी। प्रशिक्षण संबंधित होमगार्ड का मेडिकल फिटनेस टेस्ट कराने के

उपरांत मेडिकली फिट होमगार्ड्स को प्रशिक्षण के लिए रवाना किया गया। इस

दौरान मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, मंडली होमगार्ड कमांडेंट

सुधाकराचार्य मिश्र, जिला आपदा विशेषज्ञ अंकुर गुप्ता आदि मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें