मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में 10 हजार का इनामी शोएब उर्फ कालिया गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फिरोजाबाद,। थाना सिरसागंज पुलिस एवं एसओजी टीम ने शनिवार की

रात्रि मुठभेड़ के दौरान एक इनामी अभियुक्त शोएब उर्फ कालिया को गिरफ्तार

किया है। पुलिस ने पैर में गोली लगने से घायल अभियुक्त को अस्पताल में

भर्ती कराया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने

बताया कि थाना सिरसागंज पुलिस एवं एसओजी टीम शनिवार की रात्रि में नसीरपुर

मार्ग पर अमौर नहर पुलिया पर चेकिंग की जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति

मोटरसाइकिल से सिरसागंज से नसीरपुर की ओर आता हुआ दिखाई दिया। जिसे पुलिस

टीम ने रोकने का इशारा किया तो वह तेजी से अमौर नहर की पटरी पर मोटरसाइकिल

मोड़कर सूरजपुर की ओर भागने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान लगभग 50 मीटर की

दूरी पर उसकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गयी। पुलिस टीम को अपनी तरफ आता देख

व्यक्ति ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली

से अभियुक्त को दाहिने पैर में गोली लग गयी। पुलिस ने घायल अवस्था में उसे

गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा कारतूस

315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है।

घायल

अभियुक्त की पहचान शोएब उर्फ कालिया पुत्र जाकिर अली उर्फ जाकिर हुसैन

निवासी बारी का नगला 60 फुटा रोड कली मंदिर के बगल वाली गली कश्मीरी गेट

थाना रामगढ़ के रुप में हुई है।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार

अभियुक्त सिरसागंज थाने पर दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। इस पर 10

हजार का इनाम घोषित था। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदो में 12 से

अधिक मुकदमे दर्ज है।0घायल अभियुक्त को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु

अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें