मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

इतिहास के पन्नों में 08 मईः जब यूरोप में मनाया गया विजय दिवस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
इतिहास के पन्नों में 08 मईः जब यूरोप में मनाया गया विजय दिवस

देश-दुनिया

के इतिहास में 08 मई की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख यूरोप के

लिए बेहद खास है। समूचे यूरोप में 8 मई को विजय दिवस (विक्ट्री डे) मनाया

गया था था। तब से यह परंपरा कायम है। दरअसल इसी तारीख को 1945 में जर्मनी

की हार के साथ यूरोप में दूसरे विश्व युद्ध का अंत हुआ था। हुआ यूं था कि

जर्मन तानाशाह हिटलर के आत्महत्या करने के तकरीबन एक सप्ताह बाद 08 मई को

ही जर्मनी के जनरल अल्फ्रेड योडल ने बिना शर्त आत्मसमर्पण के कागजों पर

हस्ताक्षर किए थे। विश्व युद्ध के समापन की औपचारिक घोषणा होने तक रूस में

अगला दिन हो चुका था। इसलिए वहां नौ मई को विश्व युद्ध के समापन का जश्न

मनाया गया। हालांकि, जापान ने सितंबर में आत्मसपर्मण किया और उसके बाद ही

द्वितीय विश्व युद्ध पूरी तरह से समाप्त हुआ। एक अनुमान के मुताबिक दूसरे

विश्व युद्ध में कम से कम 5 करोड़ लोगों की मौत हुई। इनमें से ढाई करोड़

सोवियत सेना के जवान और वहां के नागरिक थे।

महत्वपूर्ण घटनाचक्र

1886: अमेरिकी फार्मासिस्ट जानएस पैंबरटन ने कोका कोला का विकास किया और उस समय इसे एक टॉनिक बताया गया।

1933: महात्मा गांधी ने ब्रिटिश शासन की नीतियों के खिलाफ 21 दिन का उपवास शुरू किया।

1959: तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने चीन को भारत के खिलाफ धमकी भरी युद्ध जैसी तकरीरों से बाज आने को कहा।

1970:

ब्रिटिश रॉक बैंड द बीटल्स के सदस्यों ने औपचारिक रूप से अलग होने के एक

महीने बाद अपना आखिरी स्टूडियो अलबम 'लैट इट बी' जारी किया।

1980: विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चेचक उन्मूलन की घोषणा की।

1999: दक्षिणी बांग्लादेश में मेघना नदी में खचाखच भरी नौका पलट जाने से 300 लोगों की मौत।

2000: भारतीय मूल के 69 वर्षीय लॉर्ड स्वराजपाल ब्रिटेन के चौथे सबसे बड़े विश्वविद्यालय ब्रिटिश यूनीवर्सिटी के कुलपति नियुक्त।

2004: श्रीलंका के मुरलीधरन ने 521 विकेट लेकर सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने का रिकार्ड अपने नाम किया।

2009:

पाकिस्तान की सेना ने स्वात घाटी में तालिबान के खिलाफ अभियान को तेज

किया। तालिबान के जुल्मों से परेशान करीब दो लाख लोगों ने घाटी से पलायन

किया।

2010: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने

बीजापुर-भोपालपट्टनम राष्ट्रीय राजमार्ग-16 पर सीआरपीएफ के बख्तरबंद वाहन

को बारूदी सुरंग विस्फोट से उड़ाया। आठ जवान शहीद।

2018: अमेरिका ने ईरान न्यूक्लियर डील से बाहर निकलने की घोषणा की।

जन्म

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें