मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:38 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में बंजारा गैंग के पांच बदमाश गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

फिरोजाबाद,

18 जनवरी । नसीरपुर थाना पुलिस एवं एसओजी टीम ने बुधवार की रात्रि

में लूट, चोरी व गौ तस्करी करने वाले बंजारा गैंग के पांच शातिर बदमाशों को

मुठभेड़ गिरफ्तार किया है। गोली लगने से घायल दो हिस्ट्रीशीटर बदमाशों को

उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक

ग्रामीण रण विजय सिंह ने बताया कि थाना नसीरपुर प्रभारी प्रेम शंकर पांडेय

पुलिस टीम के साथ बुधवार की रात्रि क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इस दौरान

ग्राम फतेहपुर करखा अंडरपास के पास 05 संदिग्धों को देखा गया। उन्हें

पूछताछ करने हेतु रोका गया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायर शुरू कर दी और

भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में दो बदमाश पैर में

गोली लगने से घायल हो गए। जबकि तीन बदमाश भागने लगे। पुलिस टीम ने तत्काल

काम्बिंग व घेराबंदी कर भाग रहे तीनों बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल दोनों बदमाशों को तत्काल

उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है।

एएसपी ग्रामीण पूछताछ में

घायल बदमाशों ने अपने नाम गोपाली पुत्र नूर मौहम्मद निवासी खडीत थाना

जसराना, पहलवान उर्फ इकबाल पुत्र जलालुद्दीन निवासी फगुनौल थाना जैथरा जनपद

एटा बताए हैं। जबकि तीन अन्य बदमाशों ने अपने नाम रतीपाल पुत्र हेत सिंह

निवासी उत्तनों थाना सडपुरा कासगंज, बबलू पुत्र फूला निवासी गैसनपुर थाना

जसरतपुर एटा व इश्तियार पुत्र जाफर खान निवासी नन्दराला थाना जसरतपुर एटा

बताए हैं। बदमाशों के कब्जे से दो तमंचा, चार छह कारतूस, चोरी व लूट के 40

हजार रुपये नगदी, एक लोहे की रोड, एक रस्सा व दो लाठियां बरामद की है।

गिरफ्तार अभियुक्तों का आपराधिक इतिहास है।

उन्होंने बताया कि तीन

जनवरी की रात्रि में लोटन सिंह व उनकी पत्नी ओमवती के साथ 4-5 अज्ञात

व्यक्तियों द्वारा मारपीट कर कानों से कुण्डल छीनने व दो भैंसें खोलकर ले

जाने की घटना हुई थी। इस घटना को अंजाम गिरफ्तार बदमाशों ने दिया था।

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों ने पूछताछ में बताया है कि हम लोग

गैंग बनाकर लूट, चोरी की घटनाओं को कारित करते है। दिन में हम लोग गांव के

बाहर या एकांत में बने मकानों की रेकी करते है तथा रात्रि में वहां से

पशुधन चोरी करके आस-पास लगने वाली पशु पैठ में बेचकर अवैध धन कमाते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें