मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

पारा टीचर को धमकी देने वाले दो नक्सल आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पारा टीचर को धमकी देने वाले दो नक्सल आरोपित गिरफ्तार

गिरिडीह। गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी क्षेत्र के गुनियाथर पंचायत के मुखिया पति - पारा टीचर सफदर अली अहमद के घर पर पैसे की मांग को लेकर नक्सल पर्चा छोड़ने वाले और फोन कर धमकी देने वाले दो नक्सल आरोपितों को झारखंड और बिहार के अलग अलग इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया है। एक समय दोनों कुख्यात माओवादी सिद्धो कोडा दस्ते से जुडे रहे है।इस संबंध में सोमवार को संवाददाता सम्मेलन कर गिरिडीह एसपी डॉ विमल कुमार ने बताया कि विगत 12 दिसंबर को मुखिया के पति के घर पर नक्सल पर्चा छोड़ा गया था। इसके साथ ही अगले दिन फोन पर भी धमकी देते हुए लेवी का मांग किया गया था। इस मामले में आवेदक के शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी और आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए उनके निर्देश के बाद एक टीम का गठन किया गया था, जिसमें अभियान एएसपी, खोरीमहुआ एसडीपीओ, भेलवाघाटी थाना प्रभारी एवं गुनियाथर ओपी प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। इस मामले में गठित टीम के जरिये झारखंड और बिहार के अलग अलग स्थानों पर छापेमारी कर बिहार के बटिया थाना क्षेत्र के बुढ़ियालापर निवासी अनवर अंसारी एवं बुद्धन मुर्मू को गिरफ्तार किया। इस दौरान धमकी देने के लिए प्रयोग के लिए मोबाइल फोन को भी जब्त किया गया है।साथ ही उन्होंने बताया कि दोनों गिरफ्तार नक्सल आरोपि बिहार के सिद्धु कोड़ा के दस्ते के सदस्य थे और उनके विरुद्ध चरकापत्थर थाना में पहले भी कांड दर्ज है और गिरफ्तार कर जेल भी भेजा गया है। इसके साथ ही विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत भी प्राथमिकी दर्ज है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें