मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

हेमन्त सोरेन: रोजगार सृजन योजना से दो लाख युवाओं को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की ओर से रोजगार सृजन योजना में किया गया सरलीकरण आज स्वरोजगार करने वाले अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक वर्ग के लिए वरदान साबित हो रहा है। अब स्वरोजगार अपना कर खुद मालिक और अन्य को भी रोजगार देने में सहायक बन रहे हैं।मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत विगत दो वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 राज्य भर के 6272 युवाओं को स्वरोजगार के लिए सरकार ने 104.97 करोड़ रुपये का ऋण प्रदान किया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 के करीब दो लाख युवाओं को इस योजना से लाभान्वित करने का लक्ष्य तय किया गया है।पूर्वी सिंहभूम के सर्वाधिक लाभुकयोजना के तहत सबसे अधिक लाभुक पूर्वी सिंहभूम के हैं। यहां के 940 युवाओं को योजना का लाभ मिला और उनके बीच स्वरोजगार के लिए 6.26 करोड़ की राशि निर्गत हुई। दुमका के 657 युवाओं को योजना का लाभ मिला और स्वरोजगार के लिए इन्हें 11.66 करोड़ रुपये ऋण दिया गया। हजारीबाग में 567 युवाओं के बीच 7.31 करोड़ की राशि बतौर ऋण निर्गत हुई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें