हजारीबाग के डेली मार्केट में लगी आग, 20 दुकानें जलकर हुई राख
हजारीबाग: हजारीबाग जिले के डेली मार्केट में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई ।जिसमें लगभग 20 दुकानें जलकर राख हो गई हैं। घटना शुक्रवार सुबह की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी । सूचना मिलने के बाद दमकल की तीन गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। बताया जाता है कि जिन दुकानों में आग लगी है उसमे जूता ,चप्पल ,कपड़ा और सिंगार की दुकानें है। आग के कारण लाखों रुपए का नुकसान व्यापारियों को हुआ है । घटना के पीछे वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। यह मार्केट हजारीबाग का सदर थाना क्षेत्र में पड़ता है।





