मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

QR codes of dial 112 are being pasted in public pl

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। डीजीपी अनुराग गुप्ता के निर्देश पर महिला सुरक्षा, एटीएम संबंधी अपराधों की रोकथाम को लेकर त्वरित कार्रवाई के लिए डायल-112 का क्यूआर कोड बनाया गया है। इस क्रम में कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय के नेतृत्व में क्यूआर कोड को सार्वजनिक स्थानों पर चिपकाया जा रहा है।क्यूआर कोड को जिले के सभी ऑटो, ई-रिक्शा और नगर निगम की सभी बसों पर चिपकाया जा रहा है, जिसे महिलाएं आसानी से स्कैन कर डायल-112 में छेड़खानी संबंधी और अन्य शिकायत दर्ज कर सकेंगी। इसी प्रकार एटीएम संबंधी धोखाधड़ी या साइबर अपराध की सूचना और शिकायत के लिए क्यूआर कोड बनाया गया है, जिसे शहर के सभी एटीएम में चिपकाया जायेगा। आमजन आसानी से आवश्यकता पड़ने पर इसे स्कैन कर डायल-112 में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। क्यूआर कोड की व्यवस्था के माध्यम से डायल-112 को और अधिक प्रभावी बनाया गया है, जिससे लोग आसानी से अपनी शिकायतें दर्ज कर सकें और उनको त्वरित सहायता मिल सके।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें