मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

लव जिहाद का आरोपित तनवीर अख्तर नेपाल फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। राजधानी रांची में एक मॉडलिंग स्कूल का संचालक और लव जिहाद का आरोपित तनवीर अख्तर नेपाल भाग गया है। उसने रांची से बिहार के गया और पूर्णिया-अररिया के रास्ते बॉर्डर पार किया है। उसका कोई परिचित भी उसके साथ है। पुलिस की तकनीकी टीम ने इस बात को पकड़ा है कि वह रांची से नेपाल फरार हो गया है। इसके बाद से पुलिस एक्शन मोड में है और लगातार दबिश बनाए हुए है।

गत एक जून को लव जिहाद के मामले की जांच करने रांची पुलिस मुंबई गई थी। मुंबई में रहने वाली मॉडल से रांची पुलिस पूछताछ की और पूरे मामले की जानकारी ली। साथ ही मॉडल का बयान दर्ज किया।रांची पुलिस के अनुसार तनवीर अख्तर के खिलाफ कई तरह के सबूत मौजूद हैं। साइबर सेल की मदद से यह भी पता लगाया गया है कि तनवीर अख्तर उक्त मॉडल युवती का फर्जी फेसबुक भी बनाने वाला था। इसकी कोशिश भी उसने की थी। मुंबई गयी झारखंड की स्पेशल टीम को खुद मॉडल ने भी कई साक्ष्य उपलब्ध कराए हैं। रांची से नेपाल भाग जाने के बाद भी पुलिस इस बात का दावा कर रही है कि आरोपित तनवीर की गिरफ्तारी जल्द कर ली जाएगी।क्या है पूरा मामलामुंबई में रहने वाली बिहार के भागलपुर की एक मॉडल ने आरोप लगाया है कि रांची में ग्रूमिंग इंस्टीट्यूट चलाने वाले मुस्लिम शख्स ने हिंदू बनकर उसे झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया और अब शादी के लिए धर्म परिवर्तन का दबाव बनाते हुए ब्लैकमेल कर रहा है। मॉडल ने मुंबई में मामला भी दर्ज कराया है। उसने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी मदद मांगी थी।मुंबई में काम करने वाली मॉडल मानवी राज सिंह वर्ष 2020 में रांची में एक मॉडलिंग कंपनी के संपर्क में आयी थी। वहां एक व्यक्ति से उसकी मुलाकात हुई, जिसने अपना नाम यश बताया। उसने मॉडल को अपने यहां नौकरी पर रख लिया। पहले दोनों के बीच दोस्ती हुई। फिर यश ने मॉडल पर धर्म परिवर्तन और शादी करने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। मॉडल को जब पता चला कि यश दरअसल में यश नहीं, तनवीर अख्तर खान है, तो उसने उससे दोस्ती खत्म कर दी लेकिन तनवीर ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। इसके बाद तनवीर अख्तर खान से बचने के लिए वह मुंबई लौट गयी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें