मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में शांतिपूर्ण ढंग से अदा की गई ईद-उल-अजहा की नमाज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। ईद-उल-अजहा (बकरीद) पर गुरुवार की सुबह रांची और आसपास क्षेत्रों के विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में बकरीद की नमाज अदा की गई। इसके बाद लोगों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी। कुछ जगहों पर मस्जिद के बाहर भी नमाज अदा की गई। इस दौरान रांची पुलिस भी बेहद सतर्क है। संवेदनशील स्थानों पर सुबह पांच बजे से ही पुलिस बल मुस्तैद है।रांची में ईद उल अजहा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। हालांकि, तीन दिनों से हो रही लगातार बारिश की वजह से थोड़ी खलल जरूर पड़ी। बारिश की वजह से ही रांची के हरमू रोड ईदगाह में कई वर्षों के बाद नमाज अदा नहीं की गई। अंजुमन इस्लामिया ने यह तय किया कि ईदगाह में इस बार नमाज अदा नहीं की जाएगी। भारी बारिश की वजह से यह फैसला लिया गया। रांची के मेन रोड, डोरंडा, हिंदपीढ़ी, बरियातू, कांके, पिठोरिया, अरगोड़ा सहित तमाम मस्जिदों में हल्की बूंदाबांदी के बीच ईद उल अजहा की नमाज अदा की गई।पुलिस अलर्ट, सभी थाना प्रभारी रहे मौजूदबकरीद को देखते हुए राजधानी के सभी संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल के साथ ड्रोन की टीम को भी तैनात किया गया था। सभी थाना प्रभारी नमाज के वक्त अपने अपने इलाकों में भ्रमणशील रहे। रांची में दो हजार पुलिस बलों की तैनाती की गई है। खासकर वैसे ही इलाके जहां बकरीद के समय पूर्व में सामाजिक सौहार्द्र बिगड़ा था, वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। सोशल मीडिया पर भी विशेष नजर पुलिस के द्वारा रखी जा रही है। रांची पुलिस के द्वारा एक दिन पूर्व ही यह संदेश जारी कर दिया गया था कि अगर कोई भी सामाजिक सौहार्द्र को बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें