मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत, स्मार्ट सिटी और मेसरा में तेजी से बिछ रही पाइपलाइन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
सिलेंडर के झंझट से मिलेगी राहत, स्मार्ट सिटी और मेसरा में तेजी से बिछ रही पाइपलाइन

रांची : राजधानी रांची में अब पाइप से घर-घर गैस पहुंचाने की योजना तेजी से आगे बढ़ रही है। आने वाले दिनों में मोरहाबादी, हेहल, लालपुर, स्मार्ट सिटी, मेसरा समेत छह नए इलाकों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) की सप्लाई शुरू की जाएगी। इस योजना के शुरू होने से हजारों परिवारों को राहत मिलने की उम्मीद है। अभी तक अधिकांश लोग एलपीजी सिलेंडर पर निर्भर हैं, लेकिन PNG सेवा शुरू होने के बाद गैस बुकिंग और डिलीवरी के झंझट से काफी हद तक छुटकारा मिल जाएगा।

जानकारी के मुताबिक इन इलाकों में पाइपलाइन नेटवर्क का तेजी से विस्तार किया जा रहा है। कंपनी की ओर से पाइपलाइन बिछाने और घरेलू कनेक्शन देने का काम युद्धस्तर पर चल रहा है। जल्द ही लोगों को घरों में सीधे पाइप के जरिए गैस मिलने लगेगी।

PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस सीधे पाइपलाइन के माध्यम से घरों तक पहुंचाई जाती है। इसमें सिलेंडर खत्म होने की चिंता नहीं रहती और बार-बार बुकिंग कराने की जरूरत भी नहीं पड़ती। इसे एलपीजी की तुलना में अधिक सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती माना जाता है। उपभोक्ताओं को इस्तेमाल के अनुसार बिल देना होगा, जिससे गैस खर्च पर नियंत्रण रखना आसान होगा।

रांची स्मार्ट सिटी इलाके में आधुनिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए PNG नेटवर्क पर विशेष फोकस किया जा रहा है। यहां नई पाइपलाइन डालने का काम तेजी से जारी है ताकि आने वाले समय में लोगों को बेहतर और निर्बाध गैस सुविधा मिल सके।

PNG नेटवर्क के विस्तार से राजधानी के हजारों घरों को फायदा मिलने की उम्मीद है। खासकर अपार्टमेंट, मल्टीस्टोरी बिल्डिंग और नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में रहने वाले लोगों के लिए यह सुविधा काफी उपयोगी साबित होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें