मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर 26 और 27 अगस्त को मनेगा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक में 26 और 27 अगस्त को दो दिवसीय श्री कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जायेगा। आयोजन समिति के संरक्षक सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने बताया कि 26 और 27 अगस्त को श्री कृष्ण जन्मोत्सव समिति की ओर से अल्बर्ट एक्का चौक ,मेन रोड में श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा।सेठ शनिवार को रांची के महेश्वरी भवन में संवाददाता सम्मेलन में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि समिति के सानिध्य में 14 वर्षो से श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हम मनाते आ रहे हैं । इस कार्यक्रम की प्रतीक्षा सबसे ज्यादा झारखंड वासी करते है।प्रथम दिन 26 अगस्त को अपराह्न 4-00 बजे झांकी प्रतियोगिता के साथ महोत्सव का उद्घाटन रांची की सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के अध्यक्ष, सचिव व पदाधिकारियो सहित समिति के सदस्यों द्वारा किया जाएगा।इस उपलक्ष्य पर श्री कृष्ण के बाल रूप की झांकी सहित बाल गोपाल सजाओ प्रतियोगिता का भी आयोजन रखा गया है। जिसमें 10 वर्ष तक के बच्चे , बच्चियां श्री कृष्ण के विभिन्न रूपों के साथ इस प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे। बाल गोपाल प्रतियोगिता में बच्चों के बीच प्रथम व द्वितीय पुरस्कार सहित सांत्वना पुरस्कार भी दिया जाएगा।दूसरे दिन 27 अगस्त को संध्या 4:00 बजे से दही- हांडी फोड़ प्रतियोगिता सह -भजनसंध्या सहित नृत्य नाटिका का भव्य और विशाल आयोजन रखा गया है। दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता में पुरुष गोविंदा टीम और महिला गोविंदा टीम भाग ले सकेंगे । जिसका रजिस्ट्रेशन समिति में गोबिंदाओ की टीम को कराना अनिवार्य होगा।समिति के अध्यक्ष मुकेश काबरा ने बताया प्रतियोगिता में प्रथम ,द्वितीय, तृतीय पुरस्कार भी रखा गया है। पुरुष गोविंदा के लिए प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपया, द्वितीय पुरस्कार 41 हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार 21 हजार रुपये निर्धारित की गयी है। जबकि महिला गोविंदा के लिए प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 21 हजार रुपये तय की गयी है।इसके अलावा पुरुष और महिला गोबिंदा के प्रथम विजेता खिलाड़ियों को समिति की ओर से शील्ड भी दिया जाएगा। दही हांडी प्रतियोगिता में कुछ नियम और शर्ते भी रहेगी। जो सबसे कम समय में हांडी फोड़ेगा उसे क्रमवार प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया जाएगा। इस बार पूरी रांची कृष्ण मय हो जाएगी ।बाल गोपाल प्रतियोगिता एवं दही हाडी फोड़ो प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। हांडी फोड़ प्रतियोगिता का रजिस्ट्रेशन फॉर्म 14 अगस्त 2024 से प्राप्त होगा। फिरायलाल में केडिया साइकिल के राजेंद्र केडिया से स्टेसन रोड में पतंजलि में सतीश सिन्हा से प्राप्त किया जा सकेगा। रजिस्ट्रेशन फॉर्म 24 अगस्त 2024 तक ही जमा लिए जाएंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें