मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

फ्रीडम टू वॉक, साइकिल एंड रन चैलेंज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

*सिटी लीडर्स कैटेगरी में रांची

को तीसरा स्थान

*व्यक्तिगत श्रेणी में स्मार्ट

सिटी के जीएम को प्राप्त हुआ द्वितीय स्थान

रांची । केंद्र सरकार के आवासन

एवम शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले फ्रीडम टू वॉक, साइकिल

और रन चैलेंज में एक बार फिर रांची के सिटी लीडर्स ने अपना झंडा बुलंद किया है। इस

चैलेंज के तहत दो क्वार्टर में विभिन्न प्रतियोगिताओं में रांची से राज्य सरकार के

15 पदाधिकारी ने हिस्सा लिया था। दो क्वार्टर में आयोजित इस चैलेंज में फ्रीडम टू वॉक

के लिए रांची को देश भर में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। शनिवार को पिंपरी-चीनवाद में आयोजित सम्मान समारोह में

केंद्र सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव कुणाल कुमार ने यह सम्मान दिया। रांची स्मार्ट सिटी

की ओर से सिटी लीडर्स टीम के सदस्य महाप्रबंधक राकेश कुमार नंदकुलियार और जनसंपर्क

पदाधिकारी अमित कुमार ने यह सम्मान रांची के लिए प्राप्त किया।वही व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा श्रेणी

में फ्रीडम टू वॉक के लिए रांची स्मार्ट सिटी के महाप्रबंधक तकनीकी राकेश कुमार नंदकुलियार को क्वार्टर वन और क्वार्टर

2 में क्रमशः द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। दोनो क्वार्टर के लिए नंदकुलियार को दो प्रमाण पत्र मंत्रालय की ओर से

दिया गया। आपको बताना चाहेंगे की पूर्व में भी इस प्रतियोगिता में नांदकुलियार को व्यक्तिगत श्रेणी में सम्मानित किया

गया है।

गौरतलब है कि भारत सरकार के आवासन

एवं शहरी कार्य मंत्रालय अंतर्गत स्मार्ट सिटी मिशन की ओर से पिंपरी-चीनवाद में दो

दिनों का राष्ट्रीय स्तर का कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें स्ट्रीट्स एंड पब्लिक

स्पेस पर देश भर में हो रहे कार्यक्रम की जानकारी दी गई इसके साथ ही कई लाइव एक्टिविटीज

कराई गई। इस कार्यक्रम में रांची स्मार्ट सिटी कॉरपोरेशन और रांची नगर निगम के संयुक्त

तत्वावधान में किए गए प्लेस मेकिंग के कार्य क्रमशः जाकिर हुसैन पार्क का री डेवलपमेंट

और मोराबादी मैदान के पास किए गए प्लेस मेकिंग का पोस्टर भी मिशन के द्वारा लगाया गया

था। इसके अलावा रांची स्मार्ट सिटी के ABD क्षेत्र में सड़क के किनारे फुटपाथ और साइकिल

ट्रैक पर भी आधारित पोस्टर एग्जीबिशन में लगाया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें