मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:37 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुखिया के घर में दस लाख की डकैती, दम्पति को जमकर मारा-पीटा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

देवघर। जिले के सारठ में पांच नकाबपोश डकैतों ने बुधवार रात करीब एक बजे पूर्व मुखिया रमेश चन्द्र सिंह के घर में डकैती की घटना को अंजाम दिया।

कुकराहा स्थित पूर्व मुखिया रमेश चन्द्र सिंह के घर पीछे दीवार फांद कर अंदर घुसे बदमाशों ने पूर्व मुखिया की पत्नी के साथ मारपीट की और एक कमरे में बंद कर दिया। साथ ही पूर्व मुखिया को भी मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और आलमारी से तीन लाख नगदी, दो किलो चांदी ओर चांदी से बने जेवर, 5 अगूंठी, एक कानबाली, एक चेन के साथ सोने से बने अन्य जेवर लूट लिया, जिसकी कीमत लगभग दस लाख बताई जा रही है। डकैती करने के बाद सभी नकाबपोश पीछे के रास्ते से निकल गए। डकैतों ने लगभग एक से डेढ़ घंटे तक जमकर लूटपाट किया।

घायल अवस्था में पूर्व मुखिया ने आसपास रहने वाले पड़ोसियों को घटना की सूचना दी, जिसके बाद किसी ने चितरा पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद एसडीपीओ धीरेंद्र नारायण बंका, चितरा थाना प्रभारी राजीव कुमार दलबल के साथ पहुंच कर घटना का जायजा लिया। घायल को सीएचसी भेजा गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें