मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस कस्टडी से चोरी का आरोपी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पुलिस कस्टडी से चोरी का आरोपी फरार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

रांची,। चोरी और साजिश के आरोप में गिरफ्तार 21 वर्षीय मो. असफाक अंसारी पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। घटना के बाद खेलगांव थाना में हड़कंप मच गया। पुलिस आरोपित की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

पुलिस के अनुसार, हिरासत में रहने के दौरान मो. असफाक अंसारी ने बाथरूम जाने की अनुमति मांगी। काफी देर तक उसके बाहर नहीं आने पर पुलिसकर्मियों ने बाथरूम का दरवाजा खोला, लेकिन वह वहां नहीं मिला। प्रारंभिक आशंका है कि आरोपित बाथरूम के वेंटिलेटर के रास्ते फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने थाना परिसर और आसपास के इलाकों में सघन तलाशी अभियान चलाया, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पुलिस संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।

खेलगांव थाना प्रभारी निर्भय कुमार ने शनिवार को बताया कि फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें