मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:27 · नई दिल्ली संस्करण

पीएलएफआई के नाम पर लेवी मांगने के तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पश्चिमी सिंहभूम। पुलिस ने पश्चिमी सिंहभूम के आनंदपुर प्रखंड में प्रतिबंधित नक्सली संगठन पीएलएफआई के नाम पर संवेदकों से लेवी की मांग करने वाले तीन आरोपितों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपितों में रोबकेरा का मधुसूदन सिंह उर्फ छोटे, कांडी का रोशन भुइयां व बिरसा भुइयां शामिल हैं। इनके पास से चार देसी कट्टा, एक सिंगल बैरल बंदूक, दो बाइक, एक स्कूटी, गोली रखने वाला पाउच, चितकबरा पेंट, मोबाइल, पीएलएफआई का चंदा रसीद आदि बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इंस्पेक्टर फागु होरो ने गुरुवार को बताया कि आनंदपुर पुलिस व सीआरपीएफ 193 बटालियन ने हंसाबेड़ा में अभियान चलाया। इस दौरान दो बाइक पर तीन दो युवक आ रहे थे। पुलिस द्वारा उन्हें रोका गया। इस दौरान मौका पाकर एक युवक भाग निकला। पुलिस ने दोनों युवक रोशन और बिरसा की तलाशी ली तो उनसे एक-एक देसी कट्टा, चंदा रसीद बरामद हुआ।दोनों ने पूछताछ में बताया कि मधुसूदन सिंह उर्फ छोटे तथा कांडी का नवेंद्र सिंह उन्हें हथियार सप्लाई करता है। नवेंद्र भागने में सफल रहा। पुलिस तिरला में किराए पर रह रहे मधुसूदन के मकान पर छापेमारी कर स्कूटी, एक देसी कट्टा, जिंदा गोली, पीएलएफआई का चंदा रसीद बरामद किया। रोशन और बिरसा की निशानदेही पर कांडी जंगल में छिपाकर रखे गए एक सिंगल बैरल बंदूक, दो बैग में रखा गया 6 पीस गोली रखने वाला पाउच, 5 चितकबरा पेंट, काला गमछा, जूता बरामद किया

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें