पलामू में जेसीबी जलाने के दो आरोपित गिरफ्तार, 20 लाख मांगी थी रंगदारी
पलामू। जिले की सतबरवा पुलिस ने जेसीबी मशीन को आग के हवाले करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दोनों को गुरुवार को पुलिस ने मेदिनीनगर जेल भेज दिया है। पुलिस के समक्ष गिरफ्तार किए गए अपराधियों ने कांड में संलिप्त होने की बात कबूल की है।थाना प्रभारी को अपराधियों ने गुरुवार को यह भी बताया कि 20 लाख रुपये रंगदारी नहीं मिलने पर जेसीबी मशीन को सतबरवा के ठेमी गांव में पार्क कर लगाए गए स्थल पर केरोसिन छिड़ककर जला दिया था। इस घटना में छह अपराधी शामिल थे। थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी ने बताया कि पकड़े गए दो आरोपितों में एक मेदिनीनगर सदर थाना क्षेत्र के गनके गांव के संजय सिंह और दूसरा सतबरवा के फुलवरिया गांव के ज्ञानदीप सिंह है। पुलिस ने इनके पास से दो एंड्राइड मोबाइल फोन और तीन बाइक जब्त की है।





