मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:36 · नई दिल्ली संस्करण

पत्नी और बच्ची से मिलने को लेकर आईएएस छवि रंजन ने कोर्ट से मांगी इजाजत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। जमीन घोटाले मामले में जेल में बंद निलंबित आईएएस छवि रंजन की ओर से पीएमएलए कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। छवि रंजन अपनी पत्नी और बच्ची से सप्ताह में दो दिन मिलना चाहते हैं। इसकी अनुमति देने के लिए उन्होंने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इसपर गुरुवार को अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान छवि रंजन के अधिवक्ता ने कोर्ट से आग्रह किया कि उन्हें सप्ताह में दो दिन परिवारवालों से मिलने दिया जाए।

इस पर ईडी के विशेष लोक अभियोजक शिव कुमार उर्फ काका ने इसका विरोध करते हुए दलील दी कि न्यायिक हिरासत में रह रहे किसी भी व्यक्ति को विशेष सुविधा नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक आरोपित जेल में है, उसे जेल मैनुअल के मुताबिक ही सुविधा मिलती है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने छवि रंजन की याचिका पर आदेश के लिए 22 मई की तिथि निर्धारित की है।

उल्लेखनीय है कि बीते चार मई को पूछताछ के दौरान ईडी ने रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को गिरफ्तार किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें