मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:34 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद के कतरास में हिंसक झड़प मामले में 20 से अधिक गिरफ्तार, पुलिस ने डेरा डाला

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

धनबाद। जिले के कतरास थाना क्षेत्र अंतर्गत छाताबाद केलूडीह खटाल में टोटो की बैटरी चार्जर चोरी होने के बाद दो पक्षों के बीच हुए हिंसक झड़प मामले में पुलिस ने अब तक 20 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया है। तनाव को देखते हुए पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। साथ ही क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई है।उल्लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को यहां दो पक्षों में घंटों तक जमकर पत्थरबाजी हुई। पुलिस को शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। उपद्रवियों पर लाठीचार्ज करना पड़ा। धनबाद एसडीएम के आदेश पर छाताबाद, केलूडीह और आकाशकिनारी में अगले आदेश तक के लिए धारा 144 लागू कर दिया गया है।बाघमारा प्रखंड के सीओ केके सिंह ने बताया कि अब स्थिति लगभग सामान्य हो चुकी है। पूरे इलाके में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। क्षेत्र में अगले आदेश तक के लिए धारा 144 भी लगाया गया है। क्षेत्र में मजिस्ट्रेट की भी नियुक्ति की गई है। शांति व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने पूरे क्षेत्र में फ्लैग मार्च भी किया। घटना में शामिल एक महिला समेत 20 से अधिक उपद्रवियों को गिरफ्तार भी किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें