मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:32 · नई दिल्ली संस्करण

दो लाख के इनामी जेजेएमपी एरिया कमांडर ने किया आत्मसमर्पण

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लातेहार। झारखंड जनमुक्ति परिषद के एरिया कमांडर रघुनाथ सिंह उर्फ रघु ने मंगलवार को पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। उसपर सरकार ने दो लाख रुपये इनाम घोषित कर रखा था। वह लातेहार सदर थाना क्षेत्र के बेंदी गांव का रहने वाला है।एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि झारखंड सरकार के नई दिशा कार्यक्रम से प्रभावित होकर रघुनाथ सिंह ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने बताया कि रघुनाथ सिंह विगत 5 वर्षों से जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के एरिया कमांडर के रूप में सक्रिय था। पुलिस को इसकी कई दिनों से तलाश थी।रघुनाथ के परिजन भी पिछले कुछ दिनों से उसे आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसी बीच रघुनाथ पुलिस तथा सीआरपीएफ के अधिकारियों से संपर्क कर आत्मसमर्पण नीति की जानकारी ली। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद मंगलवार को उसने आत्मसमर्पण कर दिया। एसपी ने बताया कि रघुनाथ सिंह पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें