मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:45 · नई दिल्ली संस्करण

दादा साहब फाल्के गोल्ड अवार्ड के लिए चुने गए सांसद सेठ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। रांची के सांसद संजय सेठ का चयन दादा साहेब फाल्के आइकन गोल्ड अवार्ड के लिए किया गया है। सांसद को यह अवार्ड कल 24 जनवरी को नई दिल्ली में दिया जाएगा। दादा साहब फाल्के संस्थान ने सांसद को बेस्ट आइकॉन एमपी झारखंड के रूप में चुना है।सांसद का चयन चुनाव क्षेत्र में आम जनता के बीच सक्रियता, लोकसभा में उपस्थित, सत्र में सवाल-जवाब, क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर सक्रियता, सोशल मीडिया पर सक्रियता सहित सामाजिक क्षेत्र में किए जाने वाले किए गए कार्यों को लेकर हुआ है। संस्था ने एक सर्वे के बाद सांसद को इस अवार्ड के लिए नामित किया है।विगत वर्षों में सांसद ने लोकसभा में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराई है। सवाल के मामले में भी सांसद सक्रिय रहे हैं। क्षेत्र के मुद्दे को उन्होंने मुखरता से लोकसभा में रखा है। तीन वर्षों से बुक बैंक के माध्यम से लाखों पुस्तकों का वितरण किया। टॉय बैंक के माध्यम से हजारों खिलौने का वितरण किया गया।अवार्ड को लेकर सांसद ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित तमाम वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में कार्य कर रहा हूं। इसी का परिणाम इस रूप में सामने आया है। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की अनथक मेहनत, उनके सुझाव, आम जनता का आशीर्वाद और विश्वास के परिणाम स्वरूप वह राष्ट्रीय पटल पर चर्चा में हैं और उन्हें यह सम्मान मिल रहा है।सांसद ने कहा कि यह पुरस्कार क्षेत्र की जनता को समर्पित है। क्योंकि, क्षेत्र की जनता के स्नेह प्यार और विश्वास ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचा है। इस सम्मान के लिए सांसद ने दादा साहब फाल्के संस्थान के प्रति भी कृतज्ञता प्रकट की।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें